GST विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारी-कर्मचारी बदले गए

SURYA NEWS RAIGARH
0

 GST विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारी-कर्मचारी बदले गए


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें राज्य कर उपायुक्त, सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी स्तर के अफसर शामिल हैं।


दरअसल, विभाग ने 23 जून और 27 जून 2025 को जारी आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए नई सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक, जिन अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण हुआ है, उन्हें नए पदस्थापना कार्यालयों में तत्काल प्रभाव से भेजा जाएगा।


किन अधिकारियों का हुआ तबादला?


जारी आदेश के अनुसार –


श्री नितिन गर्ग, राज्य कर उपायुक्त को राज्य कर आयुक्त कार्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।


श्री नयवेद्यक साहू, राज्य कर उपायुक्त को भी नया रायपुर में भेजा गया है।


श्रीमती ऋकि अग्रवाल सोनानी, राज्य कर सहायक आयुक्त को दुर्ग वृत्त-01 में पदस्थ किया गया है।


श्रीमती दीपा चौहान, सहायक आयुक्त को नवा रायपुर अटल नगर भेजा गया है।


श्री सुरेश कुमार पटेल, राज्य कर अधिकारी को कोरबा वृत्त-01 में पदस्थ किया गया है।


श्रीमती नेहाना डखल, राज्य कर अधिकारी को उप वृत्त बलरामपुर भेजा गया है।


अन्य अधिकारियों में श्री भूपन दास, श्री संजीव कुमार और श्री मनोज कुमार सिंह का भी तबादला किया गया है।

क्यों अहम है यह फेरबदल?

इस प्रशासनिक सर्जरी से प्रदेश के कई संभागीय और जिला स्तरीय GST कार्यालयों में असर देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि इस बदलाव से कामकाज की गति तेज होगी और विभागीय व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!