रायगढ़ में NHM कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना, सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

SURYA NEWS RAIGARH
0

 रायगढ़ में NHM कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना, सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

CG News: रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आंदोलन की शुरुआत दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए 500 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए।


कर्मचारियों का आरोप – सरकार ने तोड़ा वादा


प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सेवा की। कई साथियों की मौत भी हुई, जिन्हें कोरोना योद्धा का दर्जा तो दिया गया लेकिन उनके परिवारों को अब तक अनुकंपा नियुक्ति का लाभ नहीं मिला।

एनएचएम की जिलाध्यक्ष शकुंतला एक्का ने बताया कि वे 20 साल से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन आज भी उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद समान पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को समान वेतन नहीं दिया जा रहा है।


NHM कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगें


1. संविलियन एवं स्थायीकरण



2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना



3. ग्रेड पे का निर्धारण



4. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता



5. लंबित 27% वेतन वृद्धि



6. नियमित भर्ती में आरक्षण



7. अनुकंपा नियुक्ति



8. मेडिकल एवं अन्य अवकाश सुविधा



9. स्थानांतरण नीति



10. न्यूनतम 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा




“सुनवाई नहीं हो रही” – कर्मचारी


पुसौर ब्लॉक से आए राम साहू ने बताया कि 2018 से ही वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यहां तक कि प्रदेश के वित्त मंत्री ने भी वीडियो जारी कर कहा था कि अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण केवल उनकी सरकार करेगी और 100 दिनों में मांगें पूरी होंगी।

लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि दो साल बीतने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे भी अब तक अधूरे हैं।


आंदोलन जारी रहेगा


धरने में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में जिले के सभी 9 ब्लॉकों 

से बड़ी संख्या में NHM कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!