चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

SURYA NEWS RAIGARH
0

 चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ



सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन, 3 सितम्बर को होगा फाइनल दंगल


रायगढ़, 2 सितम्बर 2025। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के अंतर्गत रायगढ़ के मोतीमहल प्रांगण में आज से अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने भगवान श्री हनुमान जी और राजा चक्रधर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान, आचार्य राकेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

रायगढ़ की परंपरा और खेलों की विरासत


सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायगढ़ की धरती सदैव कला, संस्कृति और खेलों की परंपरा को जीवित रखी है। उन्होंने बताया कि महाराज चक्रधर सिंह न केवल श्रेष्ठ घुड़सवार और हॉकी खिलाड़ी थे, बल्कि कुश्ती और कबड्डी को भी उन्होंने नई ऊँचाई दी।

उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह सिर्फ संगीत और नृत्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खेलों की परंपरा को भी आगे बढ़ाने का मंच है।


सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। खेल न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस का माध्यम हैं बल्कि एकता, अनुशासन और समाजिक जागरूकता के भी प्रतीक हैं।

खेलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों के विचार


राधेश्याम राठिया (लोकसभा सांसद): पारंपरिक खेल कुश्ती समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। रायगढ़ भविष्य में खेलों की नगरी के रूप में देश में पहचान बनाएगा।


जीवर्धन चौहान (महापौर, रायगढ़): रायगढ़ को अब संस्कृति और संगीत की नगरी के साथ-साथ खेलों की नगरी के रूप में भी जाना जाएगा।


आचार्य राकेश: चक्रधर समारोह हर प्रतिभा को मंच और हर व्यक्ति को सम्मान प्रदान करता है।

पहले दिन के रोमांचक मुकाबले


कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में दर्शकों ने रोमांचक दांव-पेंच का आनंद लिया।

80 किलोग्राम वर्ग : दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण ने भिलाई के विजेंद्र को हराकर जीत दर्ज की।

52 से 57 किलोग्राम वर्ग : रायगढ़ के राहुल चौहान और बिलासपुर के कृष्णकांत के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कृष्णकांत विजेता बने।


इसी तरह अन्य पहलवानों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 3 सितम्बर को खेला जाएगा।

प्रतियोगिता के वर्ग और पहलवान

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता


48–52 किलो : 7 पहलवान

52–56 किलो : 10 पहलवान

56–61 किलो : 9 पहलवान

61–70 किलो : 12 पहलवान

70 किलो से ऊपर : 7 पहलवान

अखिल भारतीय प्रतियोगिता

52–57 किलो : 9 पहलवान

57–62 किलो : 7 पहलवान

62–70 किलो : 10 पहलवान

70–80 किलो : 6 पहलवान

80 किलो से ऊपर : 8 पहलवान


निर्णायक मंडल और सम्मान


कुश्ती प्रतियोगिता का संचालन और निर्णायक की भूमिका रायगढ़ के विनोद शर्मा, दिल्ली के दीपक चहर, हरियाणा के विजेंद्र, तथा इंदौर के राम यादव और विनोद यादव ने निभाई।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!