छत्तीसगढ़ में अब तक 870.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, बलरामपुर सबसे आगे और बेमेतरा सबसे पीछे

SURYA NEWS RAIGARH
0

 छत्तीसगढ़ में अब तक 870.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, बलरामपुर सबसे आगे और बेमेतरा सबसे पीछे



रायपुर, 30 अगस्त 2025। 

छत्तीसगढ़ में मानसून का असर इस बार औसत से बेहतर देखने को मिल रहा है। राज्य में 1 जून से अब तक 870.7 मि.मी. औसत वर्षा (Average Rainfall in Chhattisgarh 2025) दर्ज की गई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक वर्षा बलरामपुर जिले में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश बेमेतरा जिले में हुई है।


बलरामपुर जिले में सर्वाधिक, बेमेतरा में सबसे कम वर्षा


👉 अब तक बलरामपुर जिले में 1259.7 मि.मी. बारिश हुई है, जो राज्य में सर्वाधिक है।

👉 वहीं, बेमेतरा जिले में केवल 430.0 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है, जो सबसे कम है।

संभागवार वर्षा का ब्यौरा


रायपुर संभाग

रायपुर – 735.5 मि.मी.

बलौदाबाजार – 612.9 मि.मी.

गरियाबंद – 729.0 मि.मी.

महासमुंद – 646.1 मि.मी.

धमतरी – 777.4 मि.मी.


बिलासपुर संभाग

बिलासपुर – 833.0 मि.मी.

मुंगेली – 814.2 मि.मी.

रायगढ़ – 1023.5 मि.मी.

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 700.9 मि.मी.

जांजगीर-चांपा – 1015.4 मि.मी.

सक्ती – 893.8 मि.मी.

कोरबा – 843.0 मि.मी.

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – 847.1 मि.मी.


दुर्ग संभाग

दुर्ग – 712.9 मि.मी.

कबीरधाम – 612.0 मि.मी.

राजनांदगांव – 783.3 मि.मी.

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – 1090.4 मि.मी.

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – 654.6 मि.मी.

बालोद – 940.6 मि.मी.



सरगुजा संभाग

सरगुजा – 621.2 मि.मी.

सूरजपुर – 955.0 मि.मी.

जशपुर – 863.7 मि.मी.

कोरिया – 982.6 मि.मी.

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – 877.6 मि.मी.



बस्तर संभाग

बस्तर – 1248.0 मि.मी.

कोंडागांव – 804.0 मि.मी.

कांकेर – 1013.9 मि.मी.

नारायणपुर – 1108.3 मि.मी.

दंतेवाड़ा – 1194.7 मि.मी.

सुकमा – 939.0 मि.मी.

बीजापुर – 1169.8 मि.मी.


कृषि और जल संसाधनों पर असर

इस बार की वर्षा का सीधा फायदा राज्य की धान की फसल और अन्य खरीफ फसलों को मिलेगा। जिन जिलों में अधिक बारिश हुई है वहां जलस्तर बेहतर हुआ है और सिंचाई संसाधनों को मजबूती मिली है। हालांकि, जिन जिलों में अपेक्षाकृत कम वर्षा हुई है, वहां जल संरक्षण और वर्षा आधारित खेती को लेकर चुनौतियाँ बनी हुई हैं।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!